अगर हम अपने खान पान पर ध्यान ना दे तो आगे चलकर फैटी लिवर, लिवर में सूजन, या लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अक्सर लोग मानते हैं कि सिर्फ शराब पीने से लिवर खराब होता है, लेकिन सच्चाई ये है कि कुछ आम चीजें, जो हम रोज खाते हैं, वो भी लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। तो आइए जानते हैं कि वो 5 फूड्स कौन-कौन से हैं।
बहुत ज़्यादा मीठा खाना और मीठे ड्रिंक
जैसे कोल्ड ड्रिंक, केक, बिस्किट, मिठाइयां और पैक वाले जूस। इन चीजों में बहुत शक्कर होती है। जब हम ज्यादा मीठा खाते हैं, तो शुगर से चर्बी बनती है, जो लिवर में जमने लगती है। इससे लिवर पर बोझ बढ़ता है और वो खराब होने लगता है।
तला-भुना और चिकनाई वाला खाना
जैसे समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर वगैरह। ये चीजें बहुत ज्यादा तेल और फैट वाली होती हैं। लिवर को इन्हें पचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। धीरे-धीरे लिवर कमजोर हो जाता है। भाप में पकाया या उबला हुआ खाना लिवर के लिए अच्छा होता है।
ज्यादा मांस या प्रोसेस्ड मीट
बीफ, पोर्क, सॉसेज और डिब्बाबंद मीट जैसे खाने में ज्यादा नमक और फैट होता है। लिवर को इन्हें पचाने में ज़्यादा काम करना पड़ता है। इसकी जगह आप दाल, अंडा, मछली या चिकन जैसे हल्के प्रोटीन खाएं।
बहुत नमक वाला खाना
जैसे चिप्स, नमकीन, पैक्ड सूप या डिब्बा बंद खाना। इसमें नमक बहुत ज्यादा होता है। इससे शरीर में पानी रुक जाता है और लिवर पर दबाव बढ़ता है। कम नमक वाला घर का खाना लिवर के लिए सही रहता है।
मैदे वाली चीजें और सफेद ब्रेड
जैसे सफेद ब्रेड, मैदे का पास्ता, सफेद चावल और केक। ये जल्दी से शुगर में बदल जाती हैं और चर्बी बनकर लिवर में जम जाती हैं। इनकी जगह ओट्स, ब्राउन ब्रेड और ब्राउन राइस खाएं।