Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाना है। इस योजना के तहत फरीदाबाद में औद्योगिक कचरे के निपटान के लिए विशेष प्रबंधन स्थल तैयार किया गया है। साथ ही प्रदेशभर में 105 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि वायु प्रदूषण पर काबू पाया जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 योजना का किया शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुआ कहा कि स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 प्रदूषण को खत्म करने की राह का हमारा पहला कदम है।
उद्योगों से निकलने वाले खतरनाक कचरे के निपटान के लिए फरीदाबाद में खतरनाक कचरा प्रबंधन स्थल बनाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा 105 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएगी।
सीएम सैनी ने आगे कहा कि किसानों को भी पराली ना जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सीएनजी और पीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: Good News: CM सैनी की पहल रंग लाई, हरियाणा में जल्द शुरू होगी फसल खरीद
उन्होंने प्रदेशवासियों को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का आग्रह किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर प्रदेश को हरा भरा बनाएं।
प्रदेश सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर भी नियंत्रण रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। कचरे से भरी हुई नदियों और तालाबों की प्रदेश सरकार चिंता कर रही है। प्रदेश सरकार ने 2200 तालाब अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए। जल प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ठोस कदम उठा रही है।
News source credit: jagran
