Crime News: पांच साल पुराने एक मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए देवरानी की हत्या की आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रही थी, जिसे अब क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देवरानी की गला घोंटकर की आरोपी जेठानी को क्राइम ब्रांच ने पांच साल बाद गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान यूपी के बदायूं निवासी 50 वर्षीय कौशल्या देवी के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक, वर्ष 2019 में 23 वर्षीय नौरज नाम की महिला की उसके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Gurugram वर्ष 2024 में नए दर्ज आपराधिक मामलों में हरियाणा में शीर्ष पर
शुरुआत में इसे आत्महत्या का रंग देने की कोशिश पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर नीरज के पति ब्रह्म सिंह, कौशल्या के पति राम अवतार को दबोच लिया। इस बीच कौशल्या फरार हो गई।
