Suryakumar Yadav: कप्तान बनने के बाद Suryakumar Yadav का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 52 में से 42 T20 मुकाबले जीते हैं और एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है।
भारत के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया और वह देश को यह खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान बने। उनसे पहले MS Dhoni और Rohit Sharma यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी तक पहुंचने की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है।
सूर्यकुमार ने खुद खुलासा किया कि उन्हें टीम इंडिया का T20 कप्तान बनाने के पीछे किन लोगों की अहम भूमिका थी। उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति में Jay Shah, Ajit Agarkar, Rahul Dravid और Rohit Sharma का बड़ा योगदान रहा।
PTI से बातचीत में सूर्यकुमार ने कहा, “एक समय ऐसा आया जब उस वक्त के BCCI सचिव जय भाई ने श्रीलंका सीरीज से तीन-चार दिन पहले मुझे फोन किया। उन्होंने ही सबसे पहले कॉल कर बताया कि आगे के लिए मुझे T20 टीम की कप्तानी सौंपी जा रही है।”
उन्होंने आगे बताया, “मुझे पूरा भरोसा था कि यह फैसला रोहित भाई और अजीत भाई की प्लानिंग का हिस्सा था। गौतम भाई बाद में जुड़े। इन दोनों ने राहुल सर के साथ मिलकर जय भाई से इस बारे में चर्चा की थी और फिर तय हुआ कि भविष्य में टीम की कप्तानी मुझे दी जाए।”
सूर्यकुमार के अनुसार, यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि इसके पीछे कई बड़े नामों की सोच और रणनीति शामिल थी।
कप्तान बनने के बाद उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। 35 साल के सूर्यकुमार यादव अब भारत के सबसे सफल T20 कप्तानों में शुमार हो चुके हैं और इस मामले में वह Rohit Sharma के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं।
