Noida Airport : ग्रेटर नोएडा में बन रहा यह एयरपोर्ट भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का बेहतरीन संगम पेश करेगा। टर्मिनल बिल्डिंग में बनारस और हरिद्वार के गंगा घाटों की झलक देखने को मिलेगी, जबकि छत को नदी की लहरों से प्रेरित डिजाइन किया गया है, जिससे अंदर प्राकृतिक रोशनी बनी रहे।
एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार, सीढ़ियां और इंटीरियर को घाट और हवेली शैली में तैयार किया गया है। इसके साथ ही अंदर ‘कोर्टयार्ड’ बनाया गया है, जो यात्रियों को पारंपरिक भारतीय वास्तुकला और सांस्कृतिक अनुभव का अहसास कराएगा। टर्मिनल की छत में इस्तेमाल खास कपड़ा आग, पानी और धूप से सुरक्षित है, जिसे स्विस तकनीक से तैयार किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह डिजाइन न केवल एयरपोर्ट की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के लिए आकर्षण का नया केंद्र भी बनेगा। हर हिस्से में भारतीय विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Khajan Das: सरलता की मिसाल, राजनीति का लंबा और समर्पित सफर
Noida Airport का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हैं और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
