IPL Record: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट Indian Premier League के 2026 सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। आईपीएल हमेशा से चौकों-छक्कों की बरसात के लिए जाना जाता है और हाल के सालों में बल्लेबाजों की आक्रामक शैली ने खेल को और रोमांचक बना दिया है।
छक्कों का बदलता ट्रेंड
आईपीएल के शुरुआती सीजन में जहां 500-600 छक्के ही बड़ी बात होते थे, वहीं अब यह आंकड़ा 1000 के पार पहुंच चुका है। खासकर 2022 के बाद से हर सीजन में 1000+ सिक्स लगे हैं, जो पावर-हिटिंग के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है।
सबसे ज्यादा सिक्स वाला सीजन
रिकॉर्ड की बात करें तो IPL 2025 अब तक का सबसे धमाकेदार सीजन रहा, जिसमें कुल 1294 छक्के लगाए गए। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस सीजन में औसतन हर 12वीं गेंद पर एक छक्का देखने को मिला, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किल और फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा।
पिछले सीजन के आंकड़े
IPL 2024 में 1260, IPL 2023 में 1124 और IPL 2022 में 1062 छक्के लगे थे। इससे साफ है कि हर साल बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता जा रहा है।
2026 में टूट सकता है रिकॉर्ड
आने वाले सीजन में Rohit Sharma, Travis Head, Heinrich Klaasen, Ishan Kishan और Abhishek Sharma जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार 1300 छक्कों का आंकड़ा भी पार हो सकता है।
पहला मैच और बड़ी टक्कर
सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा, जहां Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी।
कप्तानी में बदलाव
RCB की कप्तानी Rajat Patidar के हाथों में है, जबकि SRH की कमान शुरुआती मैचों में Ishan Kishan संभाल सकते हैं, क्योंकि Pat Cummins उपलब्ध नहीं रहेंगे।
छोटे ग्राउंड और बल्लेबाजों की आक्रामक शैली को देखते हुए पहले ही मैच में छक्कों की बारिश तय मानी जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या IPL 2026 पिछले रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच पाएगा या नहीं।
