Dhurandhar 2: Aditya Dhar की फिल्म धुरंधर 2 में Ranveer Singh के साथ जसलीन रंगी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Pari Pandher इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फिल्म में भाई-बहन के इमोशनल सीन ने दर्शकों को भावुक कर दिया है।
कहानी में जसकीरत सिंह रंगी अपनी बहन जसलीन से बेहद प्यार करता है और उसकी शादी की तैयारियों में जुटा होता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी एक घटना उसकी जिंदगी बदल देती है। इलाके के दबंग नेता के लोग जसलीन का अपहरण कर लेते हैं, जिससे जसकीरत का गुस्सा और दर्द दोनों सामने आता है। वह अपनी जान जोखिम में डालकर बहन को बचाने निकलता है और आखिरकार उसे छुड़ा भी लेता है। यह भावुक सीन दर्शकों के दिल को छू जाता है।
जसलीन के किरदार में Pari Pandher ने दमदार अभिनय किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। उनकी सादगी, नेचुरल ब्यूटी और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है।
पंजाब से आने वाली परी पंढेर का असली नाम परवीर कौर पंढेर है। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे एक्टिंग में पहचान बनाई। धुरंधर 2 से उन्हें बड़ी पहचान मिली है। इससे पहले वह पंजाबी फिल्म Annhi Dea Mazaak Ae में भी नजर आ चुकी हैं।
परी पंढेर अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल पंजाबी लुक हो या मॉडर्न अंदाज, वह हर स्टाइल में ग्लैमरस दिखाई देती हैं और फैंस उनके इस अंदाज के दीवाने हैं।
