Breaking: हरियाणा के रोहतक में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, डायल-112 में था तैनात; सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी,हरियाणा के रोहतक में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां डायल-112 में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान ईएसआई कुलदीप के रूप में हुई है, जो डीघल गांव का निवासी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Karnal News : शिक्षा या व्यापार? करनाल के निजी स्कूलों की चमक के पीछे का कड़वा सच
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
