Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुसे एक चोर को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अरविंद कुमार दास के रूप में हुई है। घटना साहेबगंज के चकवा जगदीशपुर गांव की बताई जा रही है, जहां चंद्रदेव राम के घर में घुसे चोर को लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह घर के पीछे टाटी के पास छिपा हुआ था, तभी गृहस्वामी की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया।
इसके बाद ग्रामीणों को बुलाया गया और आरोपी को बांधकर रखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आरोपी को फटकार भी लगाई।
आंगन में बांधकर रखा गया आरोपी
गृहस्वामी की पत्नी मीना देवी के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। करीब साढ़े दस बजे उन्हें घर में कुछ आहट सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई। जांच करने पर उन्होंने देखा कि टाट के पास एक व्यक्ति खड़ा है। शोर मचाने पर वह उनके पास आया और उनके साथ मारपीट करने लगा।
शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को आंगन में बांधकर बैठा दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी की पहचान नवानगर निवासी अरविंद कुमार दास के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री बताया जा रहा है। इस संबंध में साहेबगंज थाना प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की जांच जारी ह
