Iran-Israel Tensions : नए गैस भंडार की खोज से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल, जानिए तेल-गैस संकट पर क्या पड़ेगा असर,दुनिया भर में ऊर्जा संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। Egypt में एक नए गैस फील्ड की खोज हुई है, जिससे रोजाना करीब 26 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और लगभग 2700 बैरल कंडेन्सेट उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है।
कहां हुआ गैस भंडार का पता
यह खोज साउथ कलाबशा क्षेत्र में SKAL-1X एक्सप्लोरेटरी वेल की ड्रिलिंग के दौरान सामने आई। यह इलाका पहले से ही ऊर्जा गतिविधियों के लिए जाना जाता है, जिससे इस खोज का महत्व और बढ़ जाता है।
कौन संभाल रहा है प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट में Apache Corporation की अहम भूमिका है। कंपनी पहले से इस क्षेत्र में सक्रिय है और अब इस नई खोज के बाद अपने ऑपरेशंस को और विस्तार देने की योजना बना रही है।
मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर से मिलेगा फायदा
गैस फील्ड उसी क्षेत्र के पास मिला है, जहां पहले से उत्पादन और प्रोसेसिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। इससे लागत कम होगी और उत्पादन जल्दी शुरू करने में मदद मिलेगी।
घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर
Egypt लंबे समय से अपनी ऊर्जा जरूरतों को खुद पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि आयात पर निर्भरता घटाई जा सके और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो।
यह भी पढ़ें: Update: ईरान के टॉप लीडर का जापान दौरा—क्या हुआ वहां? क्यों Donald Trump को लगता है कि अमेरिका कर सकता है ईरान के साथ न्यूक्लियर डील?
हाल की अंतरराष्ट्रीय डील्स
ऊर्जा क्षेत्र में मजबूती के लिए Egypt ने हाल ही में Qatar के साथ LNG सप्लाई बढ़ाने और Germany के साथ ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने की पहल की है।
इजरायल के साथ बड़ा समझौता
इसके अलावा Egypt और Israel के बीच करीब 35 बिलियन डॉलर का बड़ा गैस समझौता हुआ है, जिसके तहत 2040 तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
